फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शीतकालीन अवकाश के बाद नए रंग रूप में नजर आएंगे छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय के 14 छात्रावासों का चल रहा मरम्मत कार्य, प्रकाश व्यवस्था भी बदलेगी
विज्ञापन

अवकाश के बाद 17 फरवरी को खुलेगा विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में शीतकालीन अवकाश के बाद छात्रावासों को दोबारा खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। विवि खुलने पर छात्रावास नए रंग रूप में नजर आएंगे। अवकाश के दौरान बंद किए गए छात्रावासों में मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

दावा किया जा रहा है कि विवि शुरू होने से पहले छात्रों को बेहतर और सुरक्षित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। हॉस्टल में प्रकाश व्यवस्था भी बदलेगी। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार शीतकालीन अवकाश 17 फरवरी तक चलेंगे। फरवरी के पहले हफ्ते से छात्र विश्वविद्यालय पहुंचना शुरू होंगे। इसी अवधि में विश्वविद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रावासों की स्थिति को लेकर हाल ही में समीक्षा की गई थी। इस दौरान सभी छात्रावासों में लंबित मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे। विश्वविद्यालय परिसर में 14 छात्रावास हैं जिनमें से अधिकांश में बिजली, पानी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं। विवि अब कमरों में पेंट करवा रहा है, शौचालयों और पानी के पाइप की मरम्मत करवा रहा है। छतों से पानी के रिसाव को भी दूर किया जाना है। छात्रावासों की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं हालांकि इस संबंध में कुल खर्च की विस्तृत राशि सार्वजनिक रूप से अभी जारी नहीं की गई है। छात्रावासों के दोबारा खुलने की अंतिम तिथि और प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सूचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से जारी की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि इस बार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद छात्रों को पहले से बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्य में ढील बर्दाश्त नहीं : कुलपति

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मरम्मत कार्य में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए और छात्रों के लौटने से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त हों। हर वर्ष की तरह इस बार भी शीतकालीन अवकाश के दौरान सामान्य छात्रों के लिए छात्रावास बंद रखे थे। केवल शोधार्थियों और विशेष परिस्थितियों वाले छात्रों को सीमित अवधि के लिए रहने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें