फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में फंसा सैनिक दूल्हा पहुंचा घर, सेना ने कहा- इंतजार करेगी जिंदगी

Mon, 20 Jan 2020 04:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
सैनिक सुनील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की रक्षा के लिए कश्मीर में तैनात जिला मंडी के धर्मपुर के सैनिक सुनील (26) के जज्बे को सेना समेत पूरा देश सलाम कर रहा है। सुनील की शादी तय थी। 16 जनवरी को उसकी बरात निकलनी थी, परिजन उसका इंतजार करते रहे, लेकिन कश्मीर में बर्फबारी में फंसे होने के चलते वह घर नहीं पहुंच पाया।

विज्ञापन


वर और वधू दोनों पक्षों ने सर्वसम्मति से शादी आगे के लिए टालने और सुनील के आने पर दोबारा तारीख तय करने का निर्णय लिया। सैनिक के भाई विक्की ने बताया कि सुनील साेमवार काे घर पहुंच गया है।

यह खुशी की बात है। दोनों पक्ष दोबारा बैठकर शादी की नई तारीख तय करेंगे और उसके बाद धूमधाम से शादी रचाएंगे। उधर, सेना ने सुनील की बहादुरी को सलाम करते हुए ट्वीट किया है कि एक सैनिक के लिए देश हमेशा सबसे पहले है। जिंदगी उसके लिए इंतजार कर लेगी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान बॉर्डर पर राजोरी में तैनात खैर पड़ाना के सुनील का विवाह लडभड़ोल के दलेड़ में तय हुआ था। 16 जनवरी को बरात दलेड़ आने वाली थी, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण सुनील घर नहीं पहुंच पाया।

विज्ञापन

सेना ने किया ट्वीट 

- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुनील की छुट्टी एक जनवरी से शुरू होने वाली थी और वह घर आने के लिए बांदीपोरा क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप पर पहुंच चुका था, लेकिन उस दौरान हुई भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गईं। दोनों परिवारों में विवाह की तैयारियां पूर्ण हो चुकी थीं, लेकिन सुनील के तय समय पर न पहुंचने से शादी टल गई थी।

भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने रविवार को ट्वीट करके कहा ‘जिंदगी इंतजार करेगी यह वादा है। भारतीय सेना का एक जवान कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी की वजह से अपनी शादी में नहीं पहुंच सका। चिंता मत करिए जिंदगी इंतजार करेगी। देश हमेशा सबसे पहले है। दुल्हल के परिवार वाले नई तारीख के लिए राजी हैं। एक सैनिक की जिंदगी का बस एक और दिन।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें