फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सियासी फाइट' से खफा ग्रेट खली समर्थन जुटाने रात को सड़कों पर उतरे

Tue, 03 Jul 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में चार जुलाई को प्रस्तावित ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा के रेसलिंग शो को लेकर दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सरकार की ओर से सहयोग न मिलने की स्थिति साफ होते ही खली शो के लिए भीड़ और समर्थन जुटाने मंडी शहर की सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ देश-विदेश के रेसलर भी मौजूद रहे। शो को टिकट फ्री करने के बाद खली ने लोगों से मिलकर समर्थन की अपील की। खली को इस तरह सड़क पर शो के लिए समर्थन मांगते देख लोग भी हैरान रह गए।

 
विज्ञापन

सैंकड़ाें लोग खली का दीदार करने के लिए रोड शो का हिस्सा बने

उन्होंने पूरे शहर में खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया। खली के रोड शो को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सैंकड़ाें लोग खली का दीदार करने के लिए रोड शो का हिस्सा बने।

लोग खली के साथ हाथ मिलाते और सेल्फियां लेते नजर आए। रोड़ शो से पहले डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर और एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों संग पड्डल मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन ने पड्डल मैदान को सुरक्षा की दृष्टि से 6 भागों में बांट दिया है।

डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि पहले सुरक्षा का प्लान बनाया गया था लेकिन अब शो फ्री कर दिया गया है इसलिए बहुत से लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा का नया प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगों को पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया करवाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें