राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि बलजीत कौर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा लहराया है। इस अवसर पर बलजीत कौर ने माउंट एवरेस्ट सहित अपने अन्य पर्वतारोहण के अनुभव सांझा किए।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को राजभवन में सोलन की पर्वतारोही बलजीत कौर को सम्मानित किया। इस अवसर पर बलजीत कौर की माता शांति देवी भी मौजूद रहीं। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि बलजीत कौर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा लहराया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर बलजीत कौर ने माउंट एवरेस्ट सहित अपने अन्य पर्वतारोहण के अनुभव सांझा किए। उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है, जिसे उन्होंने बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के फतह किया। इस दौरान हुए पूरे घटनाक्रम की भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल का अस्पताल में फोन करने पर आभार व्यक्त किया।