फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली में खुलेगा पहला वेलनेस सेंटर, घर के पास मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सेंटर के लिए मिल चुका है स्टाफ, शहर के चार अन्य हिस्सों में भी खुलेंगे यह सेंटर
विज्ञापन

संजौली में जनवरी में ही विभाग शुरू कर देगा सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्र सरकार की योजना के तहत लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधा देने और सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की पहल पर राजधानी शिमला के संजौली के समिट्री में पहला वेलनेस सेंटर खुलेगा।
इसके साथ ही शहर में अन्य चार जगहों पर भी इस तरह के सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों के लिए एनएचएम से स्टाफ मांगा है। शहर में समरहिल, भराड़ी, ढली, कुफटाधार में भी यह सेंटर खोले जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संजौली सेंटर के लिए एक चिकित्सक, एम फिमेल हेल्थ वर्कर, एक फार्मासिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी जिला स्वास्थ्य विभाग को मिल चुका है। सेंटर के लिए नगर निगम द्वारा किराये पर उपलब्ध करवाए हॉल में अब सिर्फ तोड़ा कार्य करवाना बाकी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख दिया है, इसका कार्य जल्द लोक निर्माण विभाग शुरू करेगा और जनवरी अंत तक इस कार्य को पूरा करवाने के बाद विभाग ने वेलनेस सेंटर को जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा है। केंद्र के खुलने से समिट्री की हजारों की आबादी को घरद्वार प्राथमिक उपचार की सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। योजना के अनुसार इस सेंटर में मुख्य रूप से सात तरह की स्वास्थ्य और उपचार संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनमें गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान की जाने वाली देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल्य अवस्था एवं किशोर स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक सेवाएं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल शामिल है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित संचारी रोगों का उपचार, सामान्य संचारी रोगों का उपचार एवं सामान्य, मामूली बीमारियों के लिए बाहरी रोगियों का उपचार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सेंटर में असंचारी रोगों की जांच, रोकथाम, और नियंत्रण के साथ उपचार की सुविधा और हर तरह का प्राथमिक उपचार की सुविधा भी लोगों को मिलेगी। बुजुर्ग मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर सहित अन्य करवाई जाने वाली जांच और आम रोगों के उपचार के लिए दवाएं उपलब्ध होंगी। इसका लक्ष्य बीमारी से पहले ही स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना और सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन



सेंटर जल्द होगा शुरू
सीएमओ डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि वेलनेस सेंटर को समिट्री में इस माह के अंत तक तैयार कर आम जनता के लिए शुरू करने के लिए तैयारी की जा रही है, जिससे लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो। स्टाफ मिल चुका है, सेंटर को जल्द तैयार कर दिया जाएगा। कुफटाधार के लिए रुल्दुभट्ठा में सेंटर खुला है लेकिन स्टाफ न मिलने पर दो दिन के लिए अन्य जगह से चिकित्सक की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें