फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रिपीट के लिए हिमाचल भाजपा का धर्मशाला में मंथन

Fri, 25 Jun 2021 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

दिल्ली हाईकमान से आए वरिष्ठ नेताओं ने हिमाचल के एक्सटेंडेड कोर ग्रुप के नेताओं से संगठन और सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए कामकाज की समीक्षा की। मिशन रिपीट के लिए रोडमैप भी बताया। 
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 धर्मशाला के सतोवरी स्थित पांच सितारा होटल में शुरू हुई भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक के पहले दिन हिमाचल प्रदेश में तीन उपचुनावों में जीत और मिशन रिपीट को लेकर चर्चा की गई। हिमाचल के हर व्यक्ति तक भाजपा की उपलब्धियां पहुंचाने को लेकर भी रोडमैप बनाया गया, जिससे मिशन रिपीट का रास्ता साफ हो सके। दिल्ली हाईकमान से आए वरिष्ठ नेताओं ने हिमाचल के एक्सटेंडेड कोर ग्रुप के नेताओं से संगठन और सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए कामकाज की समीक्षा की।

विज्ञापन


मिशन रिपीट के लिए रोडमैप भी बताया। कोरोना काल में दूसरे राज्यों की तुलना में हिमाचल सरकार के अच्छे कामकाज की फीडबैक भी बैठक में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। दिल्ली हाईकमान से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक में भाग लिया। भाजपा की दो दिवसीय कार्ययोजना टोली बैठक (एक्सटेंडेड कोर ग्रुप) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित करीब 30 नेता शामिल रहे।

सुबह 7 बजे शुरू हुई बैठक देर रात तक चलती रही। रविवार शाम को बैठक का समापन होगा। पहले दिन हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार शामिल नहीं हुए। वह रविवार को दूसरे दिन बैठक में भाग लेंगे।  खास बात यह रही कि बैठक में शामिल होने के लिए आए नेताओं की परिक्रमा करने के लिए तीन उपचुनाव में पार्टी टिकट की चाह रखने वाले कई भाजपा नेता भी धर्मशाला में डट गए हैं। वे नेताओं की परिक्रमा करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदु के खिलाफ शिकायत अनुशासन समिति के पास : रणधीर

 भाजपा की दो दिवसीय कार्ययोजना टोली बैठक में क्या होगा, इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान दी। रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में संगठन और जयराम सरकार के कामकाज की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना बनाई जाएगी। पालमपुर भाजपा मंडल की ओर से प्रदेश नेतृत्व और दिल्ली हाईकमान को राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी के खिलाफ भेजी गई शिकायत पर पर रणधीर ने कहा कि यह मामला अनुशासन समिति को भेजा गया है। जब जांच पूरी होगी तो मीडिया को बता दिया जाएगा।

गुमनाम पत्र लिखना कुछ लोगों की विकृत मानसिकता है। कोरोना काल में भाजपा का हर कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए आगे आए। सभी भाजपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने हर स्तर पर जनसेवा की। एक सवाल के जवाब में रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में 2022 विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। एक और सवाल के जवाब में रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा की बैठकों में नेताओं की शिकायतें नहीं आती हैं। शिकायतें करने की परंपरा भाजपा में नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें