फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक: सीएम जयराम बोले- कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला

Wed, 19 May 2021 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

24 मई को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कर्फ्यू बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करेगा। लुहणू में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना के ताजा हालात देखने के बाद ही 24 मई को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कर्फ्यू बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। सीएम जयराम ने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट में कोविड मरीजों को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को अपग्रेड करने के प्रयास तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के अस्पतालों में  जहां-जहां वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और बेड की आवश्यकता है वहां पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना रोगियों के लिए प्रदेश में बिस्तर की क्षमता को बढ़ाकर 1500 से 5000 तक कर दिया गया है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इतने बड़े संकट के दौरान भी कांग्रेस पार्टी सियासी तौर पर कुछ अनावश्यक बातों को खड़ा करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने स्वेच्छा से रक्तदान करने का आग्रह किया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गैर सरकारी संस्थानों, धार्मिक संगठनों और युवाओं से स्वेच्छा से रक्तदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रक्त की आवश्यकता रहती है। मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें