फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करने का फैसला ऐतिहासिक: महासंघ

Fri, 05 Jul 2019 06:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी सेवाएं महासंघ तदर्थ कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है कि मंत्रिमंडल का हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बंद करने का फैसला ऐतिहासिक है। इससे कर्मचारियों का हित होगा और उनके लंबित मामले सुलझाए जा सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के छोटे केस सुलझाने को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाए ताकि कर्मचारियों को शीघ्र राहत मिल सके। ट्रिब्यूनल को भंग करने पर कांग्रेस नेताओं को किसी भी तरह की टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं को सिर्फ कांग्रेस पार्टी के मामलों तक सीमित रहना चाहिए। ट्रिब्यूनल कर्मचारियों के लिए गठित किया गया था और इसे भंग करने के बारे में सिर्फ कर्मचारी प्रतिनिधियों को बोलने का अधिकार है।
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल में कर्मचारियों को लंबे समय तक न्याय नहीं मिल रहा था। इस कारण से इसे भंग करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। उनसे इस मसले पर विस्तार से चर्चा की गई थी। 

महासंघ के चुनाव 21 को बिलासपुर में
महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव 21 जुलाई को बिलासपुर के किसान भवन में होंगे। इस चुनाव में प्रदेश भर से करीब दो सौ डेलीगेट हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। सुबह 9:30 बजे डेलीगेटों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद जनरल हाउस होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें