हिमाचल के सोलन जिला की नंदपुर पंचायत के बसोला गांव के 17 वर्षीय युवक की पीलिया से मौत हो गई। क्षेत्र में पीलिया से यह दूसरी मौत है।
इससे पहले लेही गांव में 20 दिन पूर्व 18 वर्षीय युवक की मौत भी पीलिया और बुखार से हो गई थी, लेकिन चिकित्सा विभाग को मौत की खबर नहीं है। बसोली गांव के जमालदीन का 17 वर्षीय बेटा गुलाम नबी को चार दिन पूर्व बुखार हुआ।
उसे नालागढ़ के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन युवक का बुखार नहीं उतरा तो उसे पीजीआई ले गए जहां पर शनिवार को युवक ने दम तोड़ दिया।
पीजीआई के चिकित्सकों ने अनुसार युवक को बुखार के बाद पीलिया हो गया था, जो उसकी मौत का कारण बना। क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने की मांग की है।
पंचायत के प्रधान रमजान मोहम्मद ने बताया कि युवक की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है।