शिमला में सीजीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त का शव उनके किराये के मकान में संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान रोहित इंदौरा(39) पुत्र रोहताश इंदौरा निवासी रोजवुड अपार्टमेंट द्वारका दिल्ली के तौर पर हुई है।
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग के संयुक्त आयुक्त रोहित इंदौरा का शव शिमला में उनके किराये के मकान में संदिग्ध हालात में मिला। रोहित पुत्र रोहताश इंदौरा रोजवुड अपार्टमेंट द्वारका दिल्ली के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वह छोटा शिमला थाना के अंतर्गत गियालफो हाउस स्ट्रॉबेरी हिल में किराये के मकान में रह रहे थे। वह संयुक्त आयुक्त केंद्रीय माल एवं सेवाकर विभाग शिमला में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे थे। कार्यालय के सहयोगियों ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
वीरवार को ऑफिस के कुछ लोग उनके घर पहुंचे। इस दौरान दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाया तो खुल गया। अंदर जाकर देखा तो वह कमरे में अचेत अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एफएसएल जुन्गा की टीम ने भी मौके का जायजा लिया है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद परिजनों को भी सूचित किया। शुक्रवार शाम को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।