फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: किन्नौर में सुसाइड प्वाइंट से नीचे खाई में पर्यटक का शव बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 19 Apr 2025 05:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ( किन्नौर)

सार

रोघी पंचायत के नजदीक रोला ढांक (सुसाइड प्वाइंट) से नीचे खाई में गिरे दिल्ली के पर्यटक का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
सुसाइड प्वाइंट किन्नाैर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर जिले की रोघी पंचायत के नजदीक रोला ढांक (सुसाइड प्वाइंट) से नीचे खाई में गिरे दिल्ली के पर्यटक का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई से एनडीआरएफ और रेस्क्यू की टीम की मदद से निकला। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। सैलानी की पहचान दिल्ली के अशोक विहार निवासी दिवेश मान के तौर पर हुई है। टैक्सी चालक फूल सिंह चौहान के अनुसार दिवेश कल्पा से रोघी स्थित रोला ढांक घूमने गया था। यह ढांक सुसाइड प्वाइंट के नाम से प्रसिद्ध है।

विज्ञापन


उसका कहना है कि जब दिवेश काफी समय से वापस नहीं लौटा और फोन पर संपर्क भी नहीं हो रहा था इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो दिवेश 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा मिला। चालक ने इसकी सूचना 112 पर दी। थाना प्रभारी प्रवीन, एसआई राकेश और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों के मशक्कत के बाद शव खाई से निकाला। रिकांगपिओ अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पर्यटक की मौत गिरने से हुई है या उसने सुसाइड किया है। इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। उधर, एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिवेश वीरवार को किन्नौर घूमने आया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें