फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविनाश राय खन्ना बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित देशों की श्रेणी में है देश

Wed, 14 Jul 2021 11:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 अविनाश राय खन्ना ने कहा कि देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकता का संदेश है। अब देश में एक निशान एक संविधान एक प्रधान की नीति चल रही है। 
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रांतस्तरीय ई-चिंतन सत्र में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय सुरक्षा आंतरिक और बाह्य परिदृश्य विषय पर कहा कि विदेशी ताकतों पर नजर रखना हमारा धर्म है। इससे देश सुरक्षित रहता है। हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे सुरक्षित देशों की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है। जब परिवार पर कोई विपदा आती है तो उसकी सुरक्षा के लिए सब एक हो जाते हैं, इसलिए देश की सुरक्षा हमारे लिए सर्वप्रथम है। देश में 370 कानून को समाप्त कर कश्मीर की जनता को मतदान करने का बड़ा अवसर दिया है।

विज्ञापन


देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकता का संदेश है। अब देश में एक निशान एक संविधान एक प्रधान की नीति चल रही है। देश की सुरक्षा का जिम्मा देश के प्रत्येक नागरिक से लेकर प्रधानमंत्री तक का है। इसका बड़ा उदाहरण कारगिल युद्ध में देखने को मिला। जब एक नागरिक ने पाकिस्तान की ओर से किए जाने वाले हमले के बारे में पहले ही अवगत करवा दिया।

 
बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सभी सांसद, 2017 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, चारों पूर्णकालिक विस्तारक, प्रदेश प्रशिक्षण टोली, समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सभी प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय प्रभारी आईटी विभाग, भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें