फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर की संपर्क सड़कों पर टारिंग के लिए निगम ने आयोग से मांगी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चार करोड़ रुपये से होनी है 20 से ज्यादा सड़कों की टारिंग
विज्ञापन

अनुमति मिलने के बाद शुरू होगा काम, 15 जून तक सड़कें सही करना है टारगेट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में संपर्क सड़कों पर टारिंग और पैचवर्क का काम शुरू करने के लिए नगर निगम ने राज्य निर्वाचन आयोग से मंजूरी मांगी है। इसके लिए नगर निगम आयुक्त ने आयोग का पत्र लिखा है। इसमें गर्मी के मौसम में होने वाली टारिंग का काम शुरू करने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर में चार करोड़ रुपये से 20 से ज्यादा वार्डाें की संपर्क सड़कों पर टारिंग का काम होना है। कुछ सड़कों पर पैचवर्क का काम भी किया जाना है। शहर के जाखू, न्यू शिमला, समरहिल, रुल्दुभट्ठा समेत कई वार्डाें में सड़कें खस्ताहाल हैं। नगर निगम ने आचार संहिता से पहले भी इन सड़कों की टारिंग के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे लेकिन बाद में तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए इन्हें रद्द कर दिया। अब दोबारा शार्ट टर्म टेंडर किए हैं। बुधवार शाम को यह टेंडर खुलने थे लेकिन अभी इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। नगर निगम का कहना है कि अनुमति मिलते ही शहर में टारिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। 15 जून तक सभी सड़कों का काम पूरा करने का टारगेट रखा गया है। लोक निर्माण विभाग पहले ही टारिंग का काम शुरू कर चुका है। सर्कुलर रोड के बाद अब नवबहार, फाइव बैंच टका बैंच तक की सड़क पर पैचवर्क किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि टारिंग का काम शुरू करने के लिए आयाेग से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें