फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लालपानी स्कूल को सीबीएसई में बदलने से घट गए दाखिले, आधी रह गए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

11वीं और 12वीं कक्षा सिर्फ 60 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, छात्राओं की संख्या जीरो, आज दाखिले का आखिरी दिन
बीते सत्र में 500 छात्र कर रहे थे पढ़ाई, इस बार 279 रह गए
अनिल पंवार
शिमला। राजधानी के प्रतिष्ठित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी की सीबीएसई से संबद्धता के बाद स्कूल में दाखिले बढ़ने के बजाय घट गए हैं। कई कक्षाओं में इक्का दुक्का छात्रों ने दाखिला लिया है। हालत यह है कि बीते साल 500 से ज्यादा छात्रों वाले इस स्कूल में इस साल सिर्फ 279 दाखिले ही हुए हैं।

आज शुक्रवार को दाखिलों का आखिरी दिन है। स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक 279 विद्यार्थियों ने एडमिशन ली है। 11वीं और 12वीं में सिर्फ 60 विद्यार्थियों ही दाखिले लिए हैं। प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में 150 से ज्यादा स्कूलों को सीबीएसई बनाने का फैसला लिया है। इसमें शिमला का लालपानी स्कूल भी शामिल है। सरकार ने लालपानी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए इस सत्र से सह शिक्षा शुरू करने का फैसला लिया है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल के सीबीएसई बनने और सह शिक्षा शुरू होने के बाद भी एडमिशन नहीं बढ़ी बल्कि इस सत्र में बीते सत्र के मुकाबले कम एडमिशन हुई है। सह शिक्षा शुरू होने के बाद स्कूल में 11वीं और 12वीं में एक भी छात्रा ने दाखिला नहीं लिया है। हालांकि प्री-प्राइमरी से लेकर 10वीं कक्षा तक 63 छात्राओं ने एडमिशन ली है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार फिलहाल शुक्रवार को दाखिलों का आखिरी दिन है। इसके बाद स्कूल में विद्यार्थियों को लेट फीस के साथ ही एडमिशन मिलेगी। स्कूल प्रबंधन को उम्मीद है कि अभी छुट्टियों के बाद स्कूल में छात्र एडमिशन लेने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



1848 में बना है लालपानी स्कूल
शिमला के लालपानी स्कूल की स्थापना सन 1848 में अंग्रेजों ने की थी। इस स्कूल में स्थापना और आजादी के बाद पूरे प्रदेशभर से विद्यार्थी पढ़ाई करने आते थे। स्कूल को दो सत्रों में चलाना पड़ता था लेकिन बीते कुछ सालों से लगातार स्कूल में छात्रों की संख्या घट रही है और बीते कुछ सालों से एक ही सत्र में चल रहा था। चिंता की बात यह है कि स्कूल में विभाग ने सह शिक्षा शुरू की है लेकिन इसके बावजूद भी छात्र स्कूल में दाखिला लेने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं।

किस कक्षा में कितने दाखिले
कक्षा छात्रों की संख्या
बालबाटिका-1 1
बालबाटिका-2 8
बालबाटिका-3 11
पहली कक्षा 21
दूसरी कक्षा 12
तीसरी कक्षा 14
चौथी कक्षा 20
पांचवी कक्षा 24
छठी कक्षा 20
सातवीं कक्षा 15
आठवीं कक्षा 20
नौवीं कक्षा 30
दसवीं कक्षा 31
जमा एक आटर्स 07
जमा एक कॉमर्स 9
जमा नॉन मेडिकल 13
जमा एक मेडिकल 6
जमा दो आटर्स 20
जमा दो कॉमर्स 4
जमा दो नॉन मेडिकल 7
जमा दो मेडिकल 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें