प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तत्काल प्रभाव से महिमा नेगी चौहान को प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग का महासचिव नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। महिमा नेगी चौहान पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हैं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमए और एलएलएम की डिग्री प्राप्त की है।
वे वर्तमान में अधिवक्ता हैं। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने दी है।