फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरतागद्दी पर्व पर गुरबाणी कीर्तन से संगत हुई निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तड़के 3:30 बजे आसा दी वार से हुआ आगाज
विज्ञापन

हजूरी रागी सुखजिंदर और हरजोत ने पेश की गुरबाणी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार को गुरुग्रंथ साहिब का 318वां पावन गुरतागद्दी पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से रात तक धार्मिक दीवान सजे। इनमें बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु घर में शीश नवाया और गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया।

समागम का आगाज सुबह 3:30 बजे आसा दी वार के कीर्तन से हुआ। हजूरी रागी शिमला सुखजिंदर सिंह और हरजोत सिंह जख्मी ने मधुर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। सुबह 5:30 बजे पांच प्यारों के नेतृत्व में जयकारों की गूंज के बीच गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप पालकी साहिब में सुशोभित होकर दीवान हॉल में पहुंचा। गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया और हुकमनामा लिया। पहली अरदास के बाद नीरज ग्रोवर, कुलदीप ग्रोवर और हरभजन सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को भावविभोर किया। इसके बाद ग्रंथी शिमला जसविंदर सिंह ने कीर्तन किया जबकि लवप्रीत सिंह ने शब्द विचार के माध्यम से गुरबाणी का संदेश संगत के साथ साझा किया। इस दौरान इंदरजीत सिंह और राजिंदर सिंह ने भी कीर्तन की हाजिरी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में आनंद साहिब के पाठ, अरदास और हुकमनामे के साथ सुबह के दीवान की समाप्ति हुई। शाम 6 बजे लवप्रीत सिंह ने सोदर रहिरास साहिब का पाठ किया। इसके बाद जसविंदर सिंह ने आरती और कीर्तन किया। सुखजिंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया, जबकि भाई हरजोत सिंह जख्मी ने रात 8 बजे से 9:15 बजे तक कीर्तन की हाजिरी भरी। सुबह और रात को संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें