फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारली पंचायत के लोगों को भी सीवरेज कनेक्शन देगी कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पेयजल कंपनी शिमला शहर की तरह पुजारली पंचायत के लोगों को भी सीवरेज कनेक्शन देगी। इस पंचायत के दोगड़ा पुल के पास कंपनी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने जा रही है।
विज्ञापन

इसके बनने से स्थानीय पंचायत के लोगों को भी सीवरेज कनेक्शन मिलेंगे। हालांकि, पंचायत के लोग प्लांट का विरोध कर रहे थे जिसके बाद कंपनी ने पंचायत के प्रधान, पूर्व प्रधान समेत 12 प्रतिनिधियों को चंडीगढ़ और डेराबस्सी ले जाकर वहां बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करवाया।
कंपनी ने दिखाया कि आधुनिक तकनीक पर बनने वाले एसटीपी से गांव में गंदगी नहीं फैलेगी और न ही पेयजल दूषित होगा। सीवेज ट्रीट करने के बाद ही अश्वनी खड्ड में छोड़ा जाएगा। कंपनी के अनुसार दोनों प्लांट देखने के बाद पंचायत के प्रतिनिधि दोगड़ा पुल में एसटीपी बनाने को तैयार हो गए हैं। इस प्लांट के लिए पंथाघाटी, मैहली क्षेत्र से सीवरेज लाइन पंचायत के बीच से गुजरेगी।
विज्ञापन

ऐसे में स्थानीय लोगों को इसमें कनेक्शन दिए जाएंगे। शहर के टुटू और मज्याठ क्षेत्र में भी सीवरेज लाइन बिछाने के बाद यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनना है। इसका भी लोग विरोध कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि स्थानीय लोग यदि चाहते हैं तो उन्हें भी पुजारली पंचायत की तरह इन प्लांटों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कंपनी के अनुसार नये प्लांट से गंदगी नहीं फैलती, ऐसे में लोग भ्रम में न आएं। कंपनी स्थानीय लोगों को कनेक्शन भी देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें