मुख्यातिथि ने बच्चों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से किया सम्मानित संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। यूरो किड्स प्री-स्कूल न्यू शिमला के वार्षिक समारोह का आयोजन गेयटी थियेटर में हुआ। समारोह की शुरुआत बच्चों ने गुरु वंदना से की। काव्यायनी, अनायस, लिनिशा, रायना, नूखी और यशस्विनी ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की माताओं ने बॉलीवुड के नए और पुराने गीतों पर नृत्य किया।
बच्चों ने छुट्टियों के गीत, सुंदर दिवस, जीवन का सर्वश्रेष्ठ दिवस और हीर आसमानी जैसे गीतों पर नृत्य किया। डाइनामाइट प्रस्तुति में प्रिहान, यथार्थ, निराव, यशस्विनी, रायना, अश्वश, अकीशा, रुद्रांश और अथर्व ने अपनी ऊर्जा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में बच्चों ने ताईक्वांडो तकनीकों का प्रदर्शन भी किया। सोनिका देवी, कनिका मित्तल, रिद्धिमा सूद, संतोष, सुरभि खन्ना, शिखा और मंजीत तेवतिया की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्कूल की ओर से माताओं और पिताओं के सम्मान के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
माताओं की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शैलजा धीमान और पिताओं की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वीरेंद्र कुमार अजात ने हासिल किया। इसके अतिरिक्त विशेष पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार भी विजेताओं को प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सेंट थॉमस स्कूल के उप प्रधानाचार्य शैरन नंदा और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व छात्र आश्मिता और पृथ्वीराज सिंह उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने बच्चों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया। समारोह के अंत में बच्चों को भोजन सामग्री भी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य रवीन सिंह ने कहा कि ऐसे समारोह बच्चों में आत्मविश्वास, कलात्मकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ाते हैं।