मामला सोमवार दोपहर 12:00 बजे का है जब अर्जुन का ब्रोंकोस्कॉपी टेस्ट किया गया। इसके बाद पल्मोनरी मेडिसीन विभाग के वार्ड में खाली बेड पर लेट गया। इसी दौरान डॉक्टर मौके पर पहुंचा और उसने मरीज से एक्सरे समेत अन्य दस्तावेज मांगे। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इसी दौरान एक तीमारदार ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना दिया। लक्कड़ बाजार पुलिस ने मरीज की ओर से शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और देर रात को इस संबंध में केस दर्ज किया गया। वहीं डॉक्टर ने भी मरीज पर बदसलूकी, धमकाने और हमला करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने रपट डाली है।