सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हिमाचल के 15 हजार अस्थायी शिक्षकों के मामले की सुनवाई मंगलवार को भी नहीं हो सकी। काफी अधिक मामले होने के चलते इस केस का नंबर नहीं लग सका। अब मामले की सुनवाई कब होगी। इसको लेकर बुधवार को स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 15 हजार पीटीए, पैटा, पैरा, ग्रामीण विद्या उपासक बीते कई सालों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।
फरवरी 2017 के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लीव ग्रांट में डालते हुए स्टेटस को लगा दिया था।
इस आदेश के स्पष्टीकरण की अपील भी बीते साल कोर्ट में डाली गई थी, जिसकी सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्टीकरण देने की जगह अंतिम फैसला ही सुनाने की बात कही है।