फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बढ़ई पंचायत को सामुदायिक भवन की सौगात, बस सुविधा भी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन
विज्ञापन

जनता दरबार लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को शहर से सटी बढ़ई पंचायत में 1.14 करोड़ की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मंत्री ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई घोषणाएं भी कीं।

मंत्री ने बढ़ई पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। सामुदायिक भवन के हॉल के लिए टेबल टेनिस किट भी दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए 250 नई डीजल बसें आने पर प्राथमिकता के आधार पर बढ़ई गांव सहित शिमला शहर के साथ लगते इलाकों में बस रूट दिए जाएंगे। जहां बसें नहीं जा पातीं वहां छोटे-छोटे टेंपो ट्रैवलर के माध्यम से लोगों को आवाजाही की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मज्याठ में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इनके संचालन पर प्रदूषण विभाग की ओर से ऑनलाइन निगरानी रहेगी और लापरवाही पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बिहार गांव और आसपास के गांव के छूटे हुए घरों को घरोग घंडल पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान की ओर से रखी गईं मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। तीन साल में बढ़ई पंचायत में 2 करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्याें के लिए स्वीकृत की गई है। बढ़ई नाम से नया जिला परिषद वार्ड बनाया गया है जिसमें इस क्षेत्र के आसपास की पंचायतों के अलावा शोघी क्षेत्र की अधिकतर पंचायतों को शामिल किया है।
विज्ञापन


संकट मोचन से बढ़ई, आंजी चिड़ियाघर तक सड़क को पक्का करने पर 37 लाख रुपये खर्च होंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द काम शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि शिमला शहर के आसपास जहां सड़क बरसात के कारण या पानी के रुकने से खराब हो जाती थी, उन जगहों पर एक नई सीजीएमजी टेक्नोलॉजी अपनाई जा रही है। इसकी शुरुआत बढ़ई सड़क से की जा रही है। बढ़ई से चिड़ियाघर तक की सड़क सबसे पहले इस टेक्नोलॉजी से पक्की होगी। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान प्रियंका तनवर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और साढ़े चार साल में पंचायत क्षेत्र में करवाए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बढ़ई और आसपास की पंचायत क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें