फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में रंगामा हास्य नाटक पर दर्शकों ने लगाए ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व रंगमंच दिवस पर हुआ नाटक का मंचन
विज्ञापन

नाटक में दिखाई कलाकारों के संघर्षाें और सपनों की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में रंगामा हास्य नाटक देखकर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। इस नाटक के माध्यम से मंच पर रंगमंच की दुनिया की झलक दिखाई गई। यह नाटक विश्व रंगमंच दिवस पर मंचित किया गया। इसमें रंगमंच की दुनिया में कलाकारों के संघर्षाें, सपनों और महत्वकाक्षाओं का नाट्य रुपांतरण किया गया है।

थियेटर के ऐतिहासिक हॉल में प्रदर्शित इस नाटक का मंचन शिमला के शोर्यागेट प्रोडक्शन हाउस ने अपनी नवीनतम रंगमंच प्रस्तुति रंगामा के रूप में किया। इस नाटक का लेखन और निर्देशन शोर्या वीर सागर ने किया है। रंगामा नाटक एक हास्यपूर्ण लेकिन सोचने पर मजबूर करने वाला नाटक है जो अभिनेताओं के जीवन को दर्शाता है। इसमें कलाकार अपने गुरु की बेटी पारूल से शादी करना चाहता है। हालांकि गुरु एक अनोखी चुनौती रखता है कि केवल वह व्यक्ति जो खुद को उससे बेहतर साबित करेगा वही पारूल के साथ शादी कर सकता है। इसके बाद शारूल अपने दोस्तों राजा, आनंद, बिन्नी और सलीम की मदद से एक योजना बनाता है जिसे इस नाटकीय कृत्य में मंचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगामा नाटक के लेखक और निर्देशक शोर्या वीर सागर हैं। इसमें ग्यारह कलाकारों ने विभिन्न पात्रों में भूमिका निभाई है। इनमें गुरु जी के पात्र में हरनेक राज औलख, गुरु मां के पात्र में रितु रघुवंशी, पारूल के पात्र में दिव्या सागर, बिल्ला की भूमिका में राम प्रसिद्ध यादव, प्रमोद भंडारी की भूमिका में सुरिंदर गिल, आनंद भाई के पात्र में धीरज रघुवंशी, राजा भाई की भूमिका में नीरज रघुवंशी, सलीम के पात्र में आशुतोष शर्मा, बिन्नी की भूमिका में रविंदर कनवर, वाचमैन का पात्र रोहित कनवाल ने और शारूल का पात्र शोर्या वीर सागर ने निभाया। इसमें संगीत रोहित कनवाल ने दिया, प्रकाश व्यवस्था अशोक नारवाल ने देखी, सेट नीरज रघुवंशी ने संभाला। कॉस्ट्यूम रितु रघुवंशी और पब्लिसिटी डिजाइन शोर्या वीर सागर ने किया। इस दौरान विश्व रंगमंच दिवस संदेश कमल मनोहर शर्मा ने किया और मास्टर ऑफ सेरेमनी में जवाहर कौल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें