फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुणे रामा काने झुमका... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
बालीचौकी जिला स्तरीय मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते दर्शक। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा पर खुशी जताते लोग।
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। जिला स्तरीय बालीचौकी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचल के लोकगायक हेमंत ठाकुर और सराज घाटी की लोक कलाकार चिंता ठाकुर के नाम रही। दोनों ही कलाकारों ने नॉन स्टाॅप पहाड़ी नाटियों, हिंदी और पंजाबी गीत पेश कर दर्शकों को नचाया। स्थानीय कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

स्टार कलाकार हेमंत ठाकुर ने मंच पर आते ही ओवे लालिए हो, बिधा रा थाठु, धारे पौंदे गुजरिए, शुल्ह झाउलिए, झुमी झुमी रोहड़ू जात्रे, सुणे रामा काने झुमका आदि नॉन स्टाॅप पहाड़ी नाटियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बालीचौकी क्षेत्र से संबंध रखने वाली लोक कलाकार चिंता ठाकुर ने नीरू चाली घुमदी, सेउ री निभु सीजन, ओ साथी आदि अन्य पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों से युवाओं को झुमाया।
इससे पहले लोक कलाकार भाग सिंह ने हामे लागा तेरे दांदे रा चाऊ, तैं लाया मेरी बांठणे चांदी रा छाला, मेला लागा ढालपुरा मैदाने नाटियों की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। वहीं संजय पालसरा, कनिका, सोवती, प्रेमसागर, ईश्वर भारती, एजे राणा, केसर सिंह ने भी पहाड़ी, बाॅलीवुड गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहन सिंह, हेमराज, देवराज, मोहन लाल, अमर सिंह आदि कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में योगी सतेंद्रनाथ बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष दिले राम, व्यापार मंडल अध्यक्ष यशवंत सिंह, जोगिंद्र शर्मा, बलदेव शर्मा, टेक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें