फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए दो दिन पहले बुक करना होगा स्लॉट

Tue, 18 May 2021 05:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा के तहत कोविड पोर्टल पर जिला शिमला में 24 मई 2021 के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग 22 मई को होगी। 27 मई के टीकाकरण के लिए 25 मई को और 31 मई के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग 29 मई को होगी।
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए दो दिन पहले स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। यह पंजीकरण सुविधा लोगों के लिए तय दिनों में दोपहर 1 बजे तक रहेगी। पात्र व्यक्ति https://www.cowin.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा के तहत कोविड पोर्टल पर जिला शिमला में 24 मई 2021 के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग 22 मई को होगी।

विज्ञापन


27 मई के टीकाकरण के लिए 25 मई को और 31 मई के टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग 29 मई को होगी। जिला वैक्सीन अधिकारी डॉ. मुनीष सूद ने बताया कि पंजीकरण के बाद प्रत्येक पंजीकरण दाता को रजिस्ट्रर मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा, इसके बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाईन पोर्टल पर ही पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा, अन्य कोई भी प्रक्रिया मान्य नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें