फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आठ लाख का सेब लेकर फरार आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013 में ढली से सेब लेकर हुआ था गायब
विज्ञापन

किसी और को सेब बेचकर हो गया आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने आठ लाख का सेब लेकर फरार हुए आरोपी को 13 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बलजिंद्र सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव बादशाहपुर गांव क्लांकी, तहसील एवं थाना समाना, जिला पटियाला पंजाब का रहने वाला है।

आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस वजह से अदालत ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। पुलिस की टीम ने आरोपी के बारे में तथ्य जुटाए और पंजाब से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ ढली थाना में वर्ष 2013 में केस दर्ज किया था। शिकायत के मुताबिक आरोपी को सेब की फसल के परिवहन का दायित्व सौंपा था। इसकी कीमत 8 लाख रुपये थी। आरोप है कि उसने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए सेब की फसल को गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय खुद ही बेच दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद ढली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया। हाल ही में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम पंजाब के पटियाला भेजी गई। टीम ने सूचना और पेशेवर समन्वय के आधार पर दिनांक 13 अप्रैल को आरोपी को पटियाला से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें