फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्काउट्स-गाइड्स को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन का राज्य पुरस्कार समारोह हुआ। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों से आए स्काउट, गाइड, रोवर्स और रेंजर्स को उनकी उत्कृष्ट सेवा एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंट बीड्स कॉलेज की स्नेहा बंसल, श्रेया नड्डा और सुहानी ठाकुर को राज्य पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

यह तीनों प्रदेश की पहली रेंजर्स बनीं जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ। इनकी इस उपलब्धि ने संस्थान सहित पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रमादित्य सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और पंचदीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया और प्रतिभागियों को पारंपरिक हिमाचली स्मृति चिह्न भेंट किए। समारोह के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान, सामूहिक फोटोग्राफी और भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें