फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ससर्विस मैन के बच्चों को टीजीटी बनने का मौका, 89 पद भरेगा विभाग

Sun, 26 Jul 2020 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक्ससर्विस मैन के बच्चों को नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज के माध्यम से टीजीटी के 89 पद इस कोटे से भरने के लिए 31 अगस्त तक रोजगार कार्यालयों से पात्र नामों की सूची मांगी है। भर्ती प्रक्रिया में टीजीटी आर्ट्स में 45, नॉन मेडिकल में 26 और मेडिकल में 18 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


18 से 45 साल की आयु वाले इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। शिक्षा निदेशालय ने टेट की परीक्षा पास करना भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अनिवार्य की है। चुने वाले शिक्षकों को अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिलेगी। 13900 रुपये का इन्हें मासिक वेतन मिलेगा। प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में इन शिक्षकों को पहली नियुक्ति दी जाएगी। 

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने बताया इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टीजीटी आर्ट्स में सामान्य श्रेणी के लिए 21, एससी के लिए 16 और एसटी के लिए आठ पद रखे गए हैं। नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग के लिए 13, एसटी के लिए चार, एससी के लिए चार और ओबीसी के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं। मेडिकल में सामान्य वर्ग के लिए दस और एससी, एसटी के लिए चार-चार पद रखे गए हैं। शिक्षा निदेशक ने कहा है कि अगर कोई आवेदक प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए तैयार न हो तो वो साक्षात्कार में भी नहीं आए।
विज्ञापन


सामान्य श्रेणी में आर्ट्स के लिए 2003 का चल रहा है बैच
शिमला। टीजीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए आर्ट्स में सामान्य श्रेणी का अभी साल 2003 का बैच चल रहा है। नॉन मेडिकल में 2004 और मेडिकल में 2009 के बैच वालों को नौकरी मिल सकती है। ओबीसी वर्ग के लिए नॉन मेडिकल में 2006 का बैच चल रहा है।

आर्ट्स और मेडिकल में इस वर्ग के लिए पद नहीं है। एससी वर्ग के लिए आर्ट्स में 2006, नॉन मेडिकल में 2018 और मेडिकल में 2017 का बैच है। एसटी वर्ग के लिए आर्ट्स में साल 2011 और मेडिकल-नॉन मेडिकल में 2019 का बैच चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें