फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट का शेड्यूल जारी, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) लेगा। इसके लिए बोर्ड ने पात्रता रखने वाले युवाओं से आवेदन मांगे हैं। विभिन्न संकायों के लिए सात अक्तूबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जारी अधिसूचना के चलते बुधवार 24 सितंबर से बोर्ड के सभी पुस्तक केंद्रों और उपकेंद्र नालागढ़ में अध्यापक पात्रता परीक्षा की विवरणिका मिलना शुरू हो जाएगी।

उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि 2014 की टेट परीक्षा के लिए तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने से संबंधित पूरी जानकारी स्कूल शिक्षा बोर्ड वेबसाइट उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों के लिए करें आवेदन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड वर्ष 2014 में आधा दर्जन विषयों में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट लेगा। इसमें भाषा अध्यापक, टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल, कला, शास्त्री और जेबीटी टेट की परीक्षा ली जाएगी।

वर्ष में दो बार होनी होती है परीक्षा
शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार वर्ष में दो बार टेट परीक्षा होनी चाहिए लेकिन बोर्ड वर्ष में एक बार ही जेबीटी टेट की परीक्षा ले रहा है। इससे प्रदेश में चार हजार प्रशिक्षित जेबीटी को अध्यापक बनने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है और बेरोजगार प्रशिक्षित जेबीटी की दिनोंदिन लाइन बढ़ती जा रही है। टेट परीक्षा इससे पूर्व अगस्त 2013 में ली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें