फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनीक्वायट का सरताज बना उत्तराखंड

Mon, 13 Oct 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहलां में में उत्तर भारत की टेनीक्वायट खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। उत्तराखंड टेनीक्वायट स्पर्धा का सरताज बना। हिमाचल को दूसरा तथा दिल्ली को तीसरा स्थान मिला।  हरियाणा की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन


समापन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने मुख्यातिथि थे। मैहतपुर के स्वदेश मेमोरियल विवेकानंद पब्लिक स्कूल के सौजन्य से प्रतियोगिता करवाई गई। प्रदेश में दूसरी बार हुई इस स्पर्धा के मिक्स डबल्स मैच में उत्तराखंड की अनुराग-ज्योति ने खिताब जीता।

हिमाचल से अंकित-दीक्षा की जोड़ी ने दूसरा स्थान पाया। दिल्ली से सुनीता-सतपाल की जोड़ी तीसरे तथा हरियाणा के मंजीत-ज्योति की जोड़ी चौथे स्थान पर रही। मुख्य आयोजक अजीत वत्स के मुताबिक टेनीक्वायट प्रतियोगिता 2005 में करवाई गई थी। उसके बाद अब उत्तरी राज्यों के बीच यह प्रतियोगिता बड़े स्तर पर हुई है।
विज्ञापन


यह है टेनीक्वायट खेल
टेनीक्वायट खेल को एक रिंग से एकल, डबल्स खिलाड़ी नेट के आर-पार खड़ा रहकर बैडमिंटन की तरह खेलते हैं। रिंग को एक हाथ से पकड़कर तीन सेकेंड में दूसरी टीम की ओर फेंकना होता है। दो हाथ लगने पर अथवा लाइन से बाहर रिंग गिरने पर विरोधी टीम के खाते में अंक जुड़ जाता है। दो दौर के मैच में जो भी टीम पहले 21 अंक अर्जित कर लेती है, उसे विजयी घोषित कर दिया जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें