फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को राहत, टेंडर में नहीं उलझेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ठेकेदारों के टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने पर भी आवंटित हो जाएंगे काम
विज्ञापन

क्रॉसर
शहर में रुके पड़े हैं डेढ़ दर्जन से अधिक कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में पैदल रास्ते और नाले पक्के करने जैसे निर्माण कार्य अब टेंडर प्रक्रिया में नहीं फंसेंगे। नगर निगम ऐसे करीब डेढ़ दर्जन निर्माण कार्यों के टेंडर की शर्तों में राहत देने जा रहा है।
निगम प्रशासन के अनुसार इन कामों के लिए कई बार टेंडर कॉल किए जा चुके हैं। लेकिन हर बार एक या दो ठेकेदार ही इसके लिए आवेदन करते हैं। नियमानुसार कम से कम तीन आवेदन आने पर ही टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन यह काम सिरे नहीं चढ़ पा रहे थे। शहरवासियों को काम न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोग बार-बार इनके लिए नगर निगम कार्यालय और अपने वार्ड पार्षदों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद नगर निगम ने टेंडर की शर्त में राहत देने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

नगर निगम सदन ने भी ऐसे 17 कामों को मंजूरी दी है। अब इनके लिए दोबारा टेंडर कॉल नहीं होंगे। इससे पहले ही जिन दो ठेकेदारों के आवेदन आए हैं, उनमें न्यूनतम बिड वाले ठेकेदार को काम सौंप दिया जाएगा। निगम प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द इन निर्माणकार्यों को शुरू किया जाएगा। इनमें कई रास्ते टाइलें लगाकर पक्के किए जाएंगे।
शहर में अब यह काम हो सकेंगे शुरू
शहर के वार्ड नंबर 24 सांगटी में गीता भवन, हाउसिंग बोर्ड कालोनी और चौहान निवास के रास्ते पक्के किए जाएंगे। पंथाघाटी वार्ड में बेल्स संस्थान से बड़ागांव सड़क के पैदल रास्ते पर भी टाइलें लगाई जाएंगी। छोटा शिमला वार्ड में हाउसिंग बोर्ड कालोनी और स्ट्राबरी हिल्स एरिया में पैदल रास्ते पक्के होंगे और नाले का चैनलाइजेशन होगा। विकासनगर वार्ड में नेपटा निवास से आंजी बावड़ी तक के रास्ते पर टाइलें लगाई जाएंगी। पटियोग वार्ड में एमबीडी हाउस एरिया में नालियां बनेंगी। संजौली चौक पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज के बचे हुए काम को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

रानी पार्क में लगेंगी टाइलें
कसुम्पटी के रानी पार्क में टाइलें लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पंथाघाटी के शिवमंदिर एरिया और पटयोग में डायमंड रेस्तरां के नजदीक के नाले को पक्का किया जाएगा। न्यू शिमला वार्ड में ब्लॉक नंबर 50 के के पास रास्ते पर रैलिंग लगेगी। सांगटी के जाखा, मल्याणा के फ्लावरडेल रास्ते और कृष्णानगर के महामाया होटल के समीप नाले में बरसात के चलते हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें