हिमाचल के जिला कांगड़ा में परौर के समीप बाइक, ट्रक और बस के टकराने से 10 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को टांडा रेफर कर दिया गया है। घायलों को पालमपुर अस्पताल लाया गया है। अस्पताल से दो लोगों को छुट्टी हो गई है। घटना का पता चलते ही तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार परौर के पास एक बाइक और एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर भाई और बहन सवार थे, टक्कर से बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। इस बीच बाइक को बचाने के लिए ट्रक के जोरदार ब्रेक लगाई। इस दौरान पीछे से आ रही बस ट्रक से जा टकराई। ट्रक से टकराई बस के अंदर बैठी सवारियों को चोटें आई। जिससे बस में बैठे और बाइक सवारों समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को पालमपुर अस्पताल लाया गया।
इनमें से दो को छुट्टी और एक को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में सुदीक्षा निवासी खनियारा, (32) भाई बलवंत (46) निवासी सिद्धपुर, सुनीता(45) निवासी जगरांओ. निशांत(20), रीना(22) पपरोला, मनोहर(71) निवासी वारी, सोमा(50) निवासी थुरल, अभिषेक(18) सरकारी सिद्धपुर, अलका(22) पालमपुर और रानी देवी (24) निवासी बारी शामिल है। गंभीर घायल बलवंत को टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।