फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: अचानक चल पड़ा सड़क किनारे खड़ा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, ऐसे टला बड़ा हादसा

Thu, 12 May 2022 04:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली( कुल्लू)

सार

पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत सिमसा में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। सड़क पर खड़ा एक टेंपो ट्रैवलर खुद ही चल पड़ा और आगे पार्क किए गए दो वाहनों से टकरा गया। 
विज्ञापन
बिना चालक ही चल पड़ी गाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के सिमसा में बुधवार को सड़क किनारे खड़ा टेंपो ट्रैवलर चालक के बिना अचानक चल पड़ा। आगे पार्क दो वाहनों से टकराने के बाद टेंपो ट्रैवलर के अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होने से पहले ही एक यात्री ने हैंड ब्रेक बड़ा खींच कर वाहन को रोक दिया। बड़ा हादसा टल जाने से टेंपो ट्रैवलर में सवार छह यात्री बाल-बाल बच गए। इस बीच, यह घटना एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को एक टेंपो ट्रैवलर सिमसा से निकल रहा था।

विज्ञापन




इसी दौरान चालक ने टेंपो ट्रैवलर को सड़क किनारे खड़ा और फोन सुनने के लिए नीचे उतर गया। चालक के उतरते ही टेंपो ट्रैवलर भीतर बैठे करीब छह यात्रियों को लेकर अचानक आगे चल पड़ा। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर आगे खड़े दो वाहनों से टकराने के बाद अनियंत्रित हुआ ही था िकि एक यात्री ने हैंड ब्रेक खींच कर वाहन को रोक लिया। टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से दोनों वाहनों को नुकसान हुआ है। उधर, पुलिस तक यह मामला नहीं पहुंचा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल होने से घटना चर्चा में बनी है। डीएसपी ने बताया कि इस तरह की घटना पुलिस में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें