फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला से कुफरी-नालदेहरा के लिए टेंपो ट्रैवलर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों ने किया नेचरपार्क, फागू और मशोबरा की वादियों का दीदार
विज्ञापन

इंदिरा-भुट्टो कैफे में करवाया यात्रियों को लंच
टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू
दीपक मेहता
शिमला। देश के कोने-कोने से सैर सपाटे के लिए हिल्स क्वीन शिमला आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी है।
सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन स्थल कुफरी-नालदेहरा-मशोबरा के लिए टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन 16 सीटर टेंपो ट्रैवलर में 13 पर्यटकों ने वादियों का लुत्फ उठाया। पर्यटकों के लिए कुफरी के इंदिरा-भुट्टो कैफे में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों की सुविधा के लिए सोमवार से शिमला से कुफरी-नालदेहरा-मशोबरा के लिए टेंपो ट्रेवलर सेवा शुरू कर दी है।
यह ट्रैवलर सुबह 11 बजे रिवोली बस स्टैंड से चली। प्रति सवारी किराया 600 रुपये निर्धारित किया है। पर्यटकों को कुफरी, चीनीबंगला, नेचर पार्क, फागू, नालदेहरा और मशोबरा की सैर करवाई गई। सैलानियों को यहां के इतिहास से रूबरू कवाया। शाम करीब साढ़े छह बजे पर्यटकों को वापस शिमला छोड़ा गया। निगम के मुताबिक पर्यटन स्थलों के लिए चलाई जाने वाली टेंपो ट्रैवलर की बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है।
विज्ञापन

निगम की वेबसाइट www.hptdc.nic.in पर जाकर सीटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है। पर्यटक बढ़ने पर शिमला से सटे नारकंडा, तातापानी, चायल सहित अन्य पर्यटन स्थलों के लिए अतिरिक्त ट्रैवलर चलाने की योजना है। एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस लिफ्ट से राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट रवाना हो रही है, जहां सैलानियों को राष्ट्रपति निवास के इतिहास से रूबरू करवाया जा रहा है। निगम के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीप राम ठाकुर ने बताया कि कोरोना के बाद पर्यटन कारोबार को उभारने के लिए टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू की गई है। पहले दिन बस में 13 पर्यटकों ने यात्रा की है। मालरोड स्थित बुकिंग काउंटर के नंबर 0177-2800073 पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन



इंदिरा हाॅलीडे होम कैफे में किया लंच
पर्यटन विकास निगम के कुफरी स्थित चीनीबंगला कैफे में पर्यटकों के लिए लंच की व्यवस्था की थी। इस कैफे को पूर्व में इंदिरा होलीडे होम के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि 2 जुलाई 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच यहां पर शिमला समझौता हुआ था। इस दौरान दोनों देशों के पीएम ने चर्चा के दौरान यहां पर चाय-कॉफी पी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें