फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो हादसा: पंजाब के दो दर्जन श्रद्धालु जख्मी

Mon, 03 Nov 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिला के क्षेत्र वनखंडी में श्रद्धालुओं से भरा टैंपो ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लगभग दो दर्जन के करीब श्रद्धालू बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसमें लोगों की हातल गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस एवं लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। सभी श्रद्धालु पंजाब के कपूरथला के रहने वाले है। जो पीरगिनाह में माथा टेकने जा रहे थे। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के कपूरथला जिले के गांव औजला के गांव के श्रद्धालु टैंपो में सवार होकर पीरनिगाह में माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान बनखंडी में टैंपो की ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने टैंपो को रोड के साथ लगती पहाड़ी से टकरा दिया।
विज्ञापन


जिससे टैंपो पलटने से उसमें सवार करीब दो दर्जन के करीब लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जिससे मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन

घायलों की सूची

घायलों में संतोख सिंह निवासी शाहकोट, गुरविंद्र सिंह निवासी महांगीर, राम कुमार, राम वचन, उमेश पासवान, बख्शीश, मनदीप कौर, संदीप कौर, जोगा सिंह, जन्नत, शनि कुमार सभी निवासी कपूरथला शहर, रछपाल सिंह, लवली, हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, पलकप्रीत, सतनाम सिंह, हरविंद्र कौर, पिंकी सभी निवासी औजला जिला कपूरथला, बलजीत सिंह और हरीश कुमार निवासी जालंधर शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और 108 एबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें