फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संविधान दिवस पर लोगों को बताए अधिकार और कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने कर्मचारियों को दिलाई संविधान का पालन करने की शपथ,
विज्ञापन

धामी कॉलेज और विवि में याद किए गए डॉ. आंबेडकर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। डीसी अनुपम कश्यप ने मंगलवार को संविधान दिवस पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में संविधान के प्रारूप को स्वीकार किया गया था। इसके निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर थे और इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं राजकीय महाविद्यालय धामी में राजनीति विज्ञान विभाग की तरफ से संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. प्रवीण जरेट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मंच संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो. मनीला ने किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रीन, रमा, कार्तिकेय शर्मा, अस्मिता पाल और प्रो. नमिता के खागटा ने संविधान की जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं संजौली कॉलेज में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्ष बारे बताया। छात्रों ने कविता पाठ किया। राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूनम चंदेल और सहायक प्राध्यापक अभिषेक ठाकुर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वहीं हिमाचल प्रदेश विवि में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिकुलपति प्रो. राजेंद्र वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने की। इस मौके पर प्रो. विवेकानंद तिवारी की पुस्तक अछूत मतवाद के सच गांधी और आंबेडकर पुस्तक की समीक्षा शीतल ठाकुर ने की। यूआईएलएस के छात्रा सानिध्या पाठक और मोक्षिता ने संविधान बारे जानकारी दी। संगीत संकाय की पलक राही और अक्षय बौद्धिक ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण आचार्य ममता मोक्टा, डॉ. दीपलता, डॉ. सरोज, डॉ. सोनिया, प्रो. श्रीराम शर्मा, गीता शर्मा, डॉ. अशोक तिवारी और प्रदीप सिंगटा मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें