फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन से जुड़ेंगे डोडरा-क्वार और पांगी के हेल्थ सेंटर: कौल सिंह

Fri, 18 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काजा (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य दूरदराज क्षेत्रों डोडरा-क्वार और पांगी इत्यादि के स्वास्थ्य केंद्रों को टेलीमेडिसिन सुविधा से जोड़ा जाएगा। मकसद, लोगों को उनके घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


इस स्वास्थ्य सुविधा से सिविल अस्पताल काजा और जिला अस्पताल केलांग में अब तक लगभग दस हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया है। कौल सिंह वीरवार को काजा में जनजातीय उपयोजना के तहत किए गए विकास कार्यों को लेकर उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। 

बताया कि जनजातीय उपयोजना के अंतर्गत लाहौल-स्पीति जिला के स्पीति उपमंडल में चालू वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर 33 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें से एक करोड़ 53 लाख रुपये की राशि विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां यूनिवर्सल प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसके तहत 30 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

कौल सिंह ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्वेता नाला में बाढ़ नियंत्रण कार्य का शीघ्र आरंभ किया जाए, क्योंकि इस नाले में पानी बढ़ने से लोसर और चिचोंग गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने मने गांव में भूस्खलन को रोकने के लिए प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, एडीएम विक्रम सिंह नेेगी वूल फेडरेशन के चेयरमैन रघुवीर सिंह ठाकुर, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य दोरजे छोपेल, गटुक आंग्मो व अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


काजा सिविल अस्पताल में लगेगी एक्सरे मशीन 
कौल सिंह ने सिविल अस्पताल काजा का निरीक्षण किया। कहा कि काजा सिविल अस्पताल में शीघ्र ही बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। 

काजा सिविल अस्पताल के लिए एक्सरे मशीन स्वीकृत करने की भी अनुमति प्रदान की। लोसर पीएचसी को शीघ्र ही एक्सरे सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें