हिमाचल में टेली परामर्श ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा बुधवार से शुरू कर दी गई। इसके लिए दूरदराज भागों के लोग जिलों के अस्पतालों में जाकर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
अस्पतालों में मरीजों का उपचार करते वक्त अगर डॉक्टरों को दिक्कत आ रही हो तो वे इसके लिए टेली परामर्श के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर से बात कर उपचार कर सकेंगे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि दूरदराज के लोग यदि उन्हें मेडिसिन विभाग से संबंधित बच्चों के विशेषज्ञ व मानसिक रोग के बारे में कोई परामर्श लेना चाहते हैं तो वे नजदीक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से टेली परामर्श से इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।