फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: चंबा जिले की 29 पंचायतें सील, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Wed, 08 Apr 2020 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
चंबा में बढ़ी सख्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिले के तीसा-चुराह में चार जमातियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। इसको लेकर प्रशासन ने क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। तीसा, सलूणी और साहो क्षेत्रों के तहत 29 पंचायतों के सीज होने से क्षेत्र में पूरी तरह से सन्नाटा परस गया है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस की टीमें जगह-जगह पर लगाए गए नाकों पर तैनात हैं। इसके अलावा कर्फ्यू को पूर्ण तरीके से लागू करने और लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र को आगामी निर्देशों तक सीज रहने दिया जाएगा। बुधवार को तीसा, सलूणी और साहो क्षेत्र के तहत खाद्य सामग्री, दवाई, होटल, ढाबे और बैंकों सहित अन्य संस्थान बंद रहे। 

वहीं, साहो क्षेत्र से लिए गए 27 सैंपलों में से 26 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक का दोबारा टेस्ट होगा। वहीं तीसा क्षेत्र के चार कोरोना पॉजिटिव जमातियों के नजदीकी संपर्क में आए लोगों के करीब 35 सैंपल लिए गए  हैं और जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि साहो क्षेत्र की 14 पंचायतों को प्रशासनिक आदेशों तक सीज रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जरूरत का हर सामान घर-द्वार पर मुहैया करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें