फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: तकनीकी विवि के विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार का मौका, शिक्षा बोर्ड इन परीक्षार्थियों के लिए आयोजित करेगा विशेष परीक्षा

Fri, 01 Jul 2022 10:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/धर्मशाला

सार

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) में डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों को श्रेणी या ग्रेड में सुधार करने का मौका दिया है। वहीं, मेडिकल ग्राउंड पर टर्म-2 की परीक्षा नहीं दे पाए 10वीं और 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों की विशेष परीक्षा करवाने का स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फैसला लिया है। 
विज्ञापन
परीक्षा( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) में डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों को श्रेणी या ग्रेड में सुधार करने का मौका दिया है। बीटेक, बी फार्मेसी (एलोपैथी, आयुर्वेद) एम-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन) की डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थी अपनी श्रेणी या ग्रेड में सुधार करने के लिए ऑफलाइन परीक्षा फार्म जमा करवा सकते हैं। ऑफलाइन परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक है। श्रेणी या ग्रेड में सुधार करने की परीक्षा के लिए प्रति विषय, प्रति पेपर विद्यार्थी को 3,000 रुपये की फीस देनी होगी। जिसकी डिग्री पूरी नहीं है, वह विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए फार्म नहीं भर पाएंगे। 

विज्ञापन


परीक्षा फार्म विद्यार्थियों को तकनीकी विवि के उप कुलसचिव (परीक्षा) कार्यालय में जमा करवाना होगा। विद्यार्थी उपरोक्त तिथि तक डाक के माध्यम से भी परीक्षा फार्म भेज सकते हैं। अधिष्ठाता अभियांत्रिकी प्रो. जयदेव ने कहा कि तकनीकी विवि ने बीटेक, बी फार्मेसी (एलोपैथी, आयुर्वेद) एम-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन) की डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों को श्रेणी या ग्रेड में सुधार करने का अवसर देने का निर्णय लिया है। जो विद्यार्थी परीक्षा देना चाहता है, तय तिथि तक ऑफलाइन परीक्षा फार्म भर सकता है। परीक्षा से संबंधित फार्म और अन्य जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बीमारी के कारण परीक्षा नहीं दे पाए परीक्षार्थियों को मौका देगा शिक्षा बोर्ड
 मेडिकल ग्राउंड पर टर्म-2 की परीक्षा नहीं दे पाए 10वीं और 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों की विशेष परीक्षा करवाने का स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फैसला लिया है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को सरकारी अस्पताल से मेडिकल सर्टिफिकेट लाना होगा। इन अभ्यर्थियों की 10वीं में 12 जुलाई को अंग्रेजी, 13 जुलाई को सोशल साइंस, 14 जुलाई को हिसाब, 15 जुलाई को ङ्क्षहदी, 16 जुलाई को संस्कृत और हेल्थकेयर, 18 जुलाई को साइंस एंड टेक्नोलोजी की परीक्षा होगी। 12वीं में 12 जुलाई को इतिहास और फिजिक्स, 13 जुलाई को केमिस्ट्री और 14 जुलाई को कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा होगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि परीक्षा सामग्री बोर्ड की ओर से प्रतिनियुक्त संवाहक के माध्यम से परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आरंभ तिथि से एक दिन पूर्व पहुंचा दी जाएगी। ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें