फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: तकनीकी विश्वविद्यालय ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

Fri, 17 Jun 2022 04:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) के लिए आवेदन करने की तिथि 26 जून तक बढ़ा दी है। विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि एचपीसीईटी-2020 के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून तक थी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) के लिए आवेदन करने की तिथि 26 जून तक बढ़ा दी है। विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि एचपीसीईटी-2020 के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून तक थी। अब आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। यह परीक्षा 10 जुलाई को प्रदेश के 10 केंद्रों पर करवाई जानी है। प्रवेश परीक्षा से संबंधित ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन


कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में भी स्थापित किया जाएगा। तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (एलोपैथी), (डायरेक्ट एंट्री), एमसीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) में दाखिला लेने वालों को पहले प्रवेश परीक्षा देनी होगी। बीटेक, बी फार्मेसी और एमसीए का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 10 जुलाई को सुबह के सत्र में 9:00 से 11:00 बजे तक और एमबीए, एमबीए (पर्यटन) की परीक्षा 2:00 से 4:00 बजे तक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें