फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: पूरी तरह डिजिटल हुआ तकनीकी शिक्षा बोर्ड, पुनर्मूल्यांकन के लिए पहली बार ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Mon, 18 Apr 2022 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

तकनीकी शिक्षा बोर्ड  ने पहली बार (पुनर्मूल्यांकन) के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जबकि इसकी फीस भी ऑनलाइन ही बोर्ड के खाते में जमा करवानी होगी। 
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला अब पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। बोर्ड ने पहली बार (पुनर्मूल्यांकन) के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जबकि इसकी फीस भी ऑनलाइन ही बोर्ड के खाते में जमा करवानी होगी। वहीं इससे पहले अभ्यर्थियों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना पड़ता था। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने फरवरी/मार्च-2022 में पहले और तीसरे सेमेस्टर की नियमित व रिअपीयर, दूसरे व चौथे सेमेस्टर की एन-12 स्कीम के तहत रिअपीयर और चौथे व छठे सेमेस्टर की एन-17 के तहत रिअपीयर की परीक्षाओं का आयोजन किया था।

विज्ञापन


इस दौरान इन परीक्षाओं में प्रदेश भर में 2000 के करीब अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी। फरवरी-मार्च में हुई इन परीक्षाओं का परिणाम तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 16 अप्रैल को घोषित कर दिया है। इस दौरान जो छात्र-छात्राएं बोर्ड की ओर से घोषित किए गए परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा ऑनलाइन माध्यम से ही फीस के रूप में 350 रुपये प्रति विषय की दर से अदा करने होंगे। 

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला पहली बार पुनर्मूल्यांकन फार्मों को ऑनलाइन भरवा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही फीस भरनी होगी, जबकि ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले किसी भी फार्म को मान्य नहीं माना जाएगा। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें