भराड़ी खेल मैदान में चल रही एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में चल रही एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता में योग शहर मैहली की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मैहली की टीम ने एक ही दिन में तीन मैचों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
रविवार को चार मैच खेले गए। पहला मुकाबला क्यारकोटी इलेवन बनाम टाइकुन इलेवन के बीच खेला गया। इसमें क्यारकोटी की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला वाइकिंग इलेवन शिमला बनाम डीएमसी हारा में खेला गया। इसमें वाइकिंग इलेवन ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला राइजिंग स्टार्स जोटलू बनाम शिमला पुलिस के बीच खेला गया। इसमें शिमला पुलिस ने जीत दर्ज की। इसके बाद चौथा मुकाबला योग शहर मैहली और सुपर स्टाइकर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में योग शहर मैहली की टीम ने जीत दर्ज की। इसके बाद प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के मुकाबले खेले गए। दूसरे राउंड का पहला मुकाबला क्यारकोटी और वाइकिंग इलेवन शिमला के बीच खेला गया। इसमें वाइकिंग इलेवन ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला शिमला पुलिस और योग शहर मैहली के बीच खेला गया। इसमें योग शहर मैहली ने जीत दर्ज की। इसके बाद तीसरे राउंड का मुकाबला बाइकिंग इलेवन शिमला बनाम योग शहर मैहली के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में योग शहर मैहली ने जीत दर्जकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
गौरतलब है कि एनएसयूआई शिमला के भराड़ी खेल मैदान में एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले की 64 टीमें भाग ले रही हैं। 8 मार्च को प्रतियोगिता का समापन होगा।