फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलकेजी के स्टूडेंट के साथ दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना में प्राइवेट स्कूल की टीचर ने एलकेजी के छात्र के साथ इस कद्र दरिंदगी की कि आपका दिल दहल जाएगा। प्राइवेट स्कूल की टीचर ने एलकेजी के स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


इससे मासूम के कान का पर्दा फट गया है। स्टूडेंट के कान से खून बहने लगा। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे स्कूल पहुंचे। स्कूल में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। परिजनों ने टीचर को स्कलू से निकालने की मांग की है। वहीं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी भी इस मामले की जांच अपने स्तर पर कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भिंडला बंगाणा के रहने वाले सुखपाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा अर्पित प्राइवेट स्कूल में एलकेजी में पढ़ता है। शि‌क्षिका ने अर्पित की छह अगस्त को स्कूल में बुरी तरह से पिटाई कर डाली।

इसके बाद अर्पित के कान से खून बह रहा था। अर्पित का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल करवाया गया। डॉक्टरों ने अर्पित के पिता को बताया कि अर्पित के कान का पर्दा फट गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने स्कूल में कार्यरत अध्यापिका के खिलाफ भादंसं की धारा 325 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी अनुपम शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें