फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से परेशान टीचर निक्कर में पहुंचा स्कूल, खूब उड़ा मजाक

Fri, 13 May 2016 09:05 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अध्यापक से लिखित में माफीनामा लेने के बाद मामले को मौके पर ही निपटा दिया गया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गर्मी से परेशान हिमाचल के हमीरपुर में सुजानपुर के सरकारी स्कूल का एक अध्यापक निक्कर पहनकर ही स्कूल पहुंच गया। अपने टीचर को निक्कर में देखकर बच्चे भी हंसी नहीं रोक पाए। स्थानीय लोगों ने भी अध्यापक को निक्कर में देखा तो उन्होंने खंड प्राइमरी शिक्षा अधिकारी (बीपीईओ) को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर बीपीईओ स्कूल पहुंच गए। बीपीईओ ने अध्यापक से निक्कर में आने का कारण पूछा तो वह टाल-मटोल करने लगा। बाद में बीपीईओ से ही उलझ पड़ा। स्पष्टीकरण मांगा तो अध्यापक ने कहा कि अभी तक न तो सरकार और न ही शिक्षा विभाग ने अध्यापकों के लिए कोई ड्रेस कोड जारी किया है।

बीपीईओ ने अध्यापक के इस जवाब से असंतुष्ट होकर उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। फिलहाल अध्यापक से लिखित में माफीनामा लेने के बाद मामले को मौके पर ही निपटा दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, प्रारंभिक उप शिक्षा निदेशक रेणू कौशल ने बताया कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है। स्कूलों में असामाजिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। स्कूल में निक्कर पहनकर आने वाले मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें