फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइनिंग देने आए शिक्षक ने पीट डाला प्रिंसिपल, तू-तू-मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद

Wed, 02 May 2018 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मारपीट में घायल कार्यकारी प्रिंसिपल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वॉयज हमीरपुर में मंगलवार सुबह स्कूल में ट्रांसफर होकर ज्वाइनिंग देने आए एक कॉमर्स लेक्चरर ने स्कूल में कार्यकारी प्रधानाचार्य से मारपीट की। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। जिससे कार्यकारी प्रधानाचार्य लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन


कॉमर्स संकाय में एक पद पर दो शिक्षकों के तबादला आदेश जारी होना इस विवाद की जड़ मानी जा रही। घायल प्रधानाचार्य को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया। इसके साथ ही इस मामले की कार्यकारी प्रिंसिपल ने पुलिस में भी शिकायत कर दी है।

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य का क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल करवाया। उच्चतर शिक्षा विभाग शिमला ने 23 अप्रैल को रावमापा पटलांदर में सेवारत शिक्षक संजीव कतना का तबादला रावमापा बाल हमीरपुर के लिए किया था।

विज्ञापन

शुरू कर दी कार्यकारी प्रधानाचार्य की पिटाई

इसी बीच विभाग ने रावामापा कोट में सेवारत शिक्षक हंस राज के तबादला आदेश भी रावमापा बाल के लिए कर दिए। मंगलवार सुबह नौ बजे स्कूल खुलते ही एक शिक्षक ने ज्वाइन कर लिया। इसी बीच दूसरा शिक्षक भी स्कूल पहुंच गया। स्कूल प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर छुट्टी पर थी और पीजीटी मुकेश कुमार को कार्यकारी प्रधानाचार्य का जिम्मा सौंपा गया था।

देरी से पहुंचे शिक्षक ने पाया कि उनकी जगह कोई दूसरा शिक्षक ज्वाइन कर चुका है। जिससे वह भड़क गए और ज्वाइनिंग रजिस्टर पर भी कटिंग कर दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि कार्यकारी प्रिंसिपल उससे जूनियर हैं, इसलिए वह ज्वाइनिंग नहीं ले सकते। इसके बाद उन्होंने कार्यकारी प्रधानाचार्य की पिटाई शुरू कर दी।

स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य मुकेश कुमार का कहना है कि ट्रांसफर होकर आए कॉमर्स संकाय के एक लेक्चरर ने उनके साथ मारपीट की है। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक का कहना है कि वह उनसे सीनियर हैं। इसलिए जूनियर अधिकारी किसी सीनियर की ज्वाइनिंग नहीं ले सकता। 
विज्ञापन

दो-दो अधिकारी दे रहे सेवाएं

इसके बाद संबंधित शिक्षक ने ज्वाइनिंग रजिस्टर पर भी अपने पेन के साथ कटिंग कर दी। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि शिक्षा विभाग ने एक ही स्कूल में एक ही पद पर दो शिक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

मंगलवार को प्रधानाचार्य छुट्टी पर थी, जिसके चलते मुकेश कुमार के पास प्रिंसिपल का दायित्व था। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ने कार्यकारी प्रिंसिपल के साथ मारपीट की है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

हमीरपुर जिला शिक्षा विभाग में विज्ञान पर्यवेक्षक, आईपीएच विभाग भोरंज में एसडीओ, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डाइट) गौना करौर में प्रधानाचार्य के पद पर दो-दो अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। नए ने ज्वाइन कर लिया हुआ है, जबकि पुराने कोर्ट से स्टे लेकर बैठे हुए हैं।

लेकिन अब शिक्षा विभाग ने आंखें मूंद कर एक ही स्कूल में एक ही पद पर दो-दो शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए। जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें