फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडे से कर दी पहली के छात्र की बेरहम पिटाई

Mon, 09 Mar 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेशक स्कूलों में बच्चों को पीटने पर प्रतिबंध है। लेकिन, आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बच्चों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। ऐसा ही मामला क्षेत्र के हिमाचल के ऊना के भंजाल स्थित सरकारी स्कूल में सामने आया।
विज्ञापन


यहां एक अध्यापिका ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले छह वर्षीय बच्चे पर डंडों का कहर बरसाते हुए उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। रोष में आए परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। अध्यापिका ने छात्र को इतनी बेरहमी से पीट डाला कि छात्र को निशान पड़ गए।

हालांकि सरकार के आदेशों के अनुसार स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मारने पर रोक लगाई गई है। लेकिन, अध्यापिका ने आदेशों की परवाह न करते हुए छात्र को बुरी तरह से पीट डाला।
विज्ञापन


छात्र हर्ष कुमार को नील पड़ गए। छात्र के परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी का कहना है कि छात्र की पिटाई करने वाली शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें