फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर मोदी के भाषण के खिलाफ उबाल

Thu, 04 Sep 2014 10:21 PM IST
गुरदासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का टीवी पर प्रसारित होने वाले भाषण को लेकर शिक्षकों के एक संगठन ने विरोध जाहिर किया है। वीरवार को डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब व सरकारी अध्यापक यूनियन से जुड़े शिक्षकों ने भाषण सुनने संबंधी जारी  लिखित आदेश की कॉपियां फूंकी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



शिक्षकों का एक दल वीरवार को भारी बारिश के बावजूदन जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी के कार्यालय के समक्ष एकत्र हुआ। उन्होंने पांच सितंबर को अध्यापक दिवस पर मोदी का भाषण सुनने संबंधी आदेश की कापियां जलाईं। प्रदर्शन करने वालों में शामिल ध्यान सिंह ठाकुर, सुरिन्द्र सिंह कोठे ने कहा कि वे इस निर्देश का विरोध कर रहे हैं। 

अध्यापक नेताओं ने कहा कि पांच सितंबर को अध्यापक दिवस के दिन पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुनने के नाम पर अध्यापकों व विद्यार्थियों को पांच बजे तक परेशान किया जाएगा।  भाषण सुनने के लिए डिस एंटीना, टीवी , रेडियो, जनरेटर आदि का प्रबंध करने के लिए उन पर आर्थिक बोझ डाला गया है।
विज्ञापन


एक तरफ स्कूलों में अध्यापकों के हजारों पद रिक्त हैं, वहीं दो लाख से अधिक बेरोजगार नौजवान नौकरियों के लिए परेशान हो रहे हैं। स्कूलों में बिजली के खर्च के लिए कोई फंड नहीं है, लेकिन मोदी के भाषण के लिए सभी प्रबंध करने के लिए मजबूर किया गया है। 

इस अवसर पर अमरजीत शास्त्री, राज कुमार बहरामपुर, सतबीर सिंह, अमरजीत मनी, रजनी प्रकाश, अमन डाला, सतनाम सिंह , रूप सिंह पड्ढा, महिन्द्र सिंह तिब्बड़, हरजिन्द्र वडाला बांगर, बख्तावर सिंह भुम्बली, रजिन्द्र सिंह मदोवाल उपस्थित थे।

आज स्कूलों में बच्चे सुनेंगे पीएम मोदी का भाषण
पठानकोट । अध्यापक दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ढाई से 4:45 तक स्कूली बच्चों तथा अध्यापकों को दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों के माध्यम से संबोधित करेंगे। यह जानकारी जिलाधीश सुखविन्द्र सिंह ने दी।


 इस दौरान जिलाधीश ने जिला के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मॉडल, आदर्श, प्राइवेट, सीबीएसई तथा आईसीएससी से संचालित स्कूलों के प्रिंसिपलों, अध्यापकों, विद्यार्थियों तथा स्कूल मैंनेजमेंट कमेटियों के सदस्यों से अपील किया है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर सुनें तथा देखें। उन्होंने बताया कि बच्चों और शिक्षकों को पीएम के संबोधन से संबंधी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन



फोटो-13-जिलाधीश सुखविन्द्र सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें