शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय (आरकेएमवी) में शनिवार को इतिहास और भूगोल सोसायटी ने भारत : भूतकाल, वर्तमान और भविष्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में उप-प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यशाला में आयोजित नारा लेखन स्पर्धा में तान्या, पोस्टर मेकिंग में विकास, डाक्यूमेंट्री में आर्यन मेहता और प्रतिहार शर्मा, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में आर्यन मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में निखिल, कमलेंद्र और नवीन की टीम ने प्रथम स्थान और अभिषेक अर्णव और नेहा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने चंबा, निरमंड, धामी और हाटकोटी और कुल्लू जिला के फागली उत्सव के इतिहास पर बनाई डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
इस अवसर बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ लक्ष्मी वर्मा ने छात्रों से इस प्रकार के आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वाहन किया। उन्होंने छात्रों द्वारा बनायी गयी डाक्यूमेंट्री और पावर पॉइंट प्रस्तुुतयों की सराहना की और छात्रों से अपने इतिहास के विषय में जानकारी रखने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इतिहास और भूगोल के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अजीत सिंह ठाकुर, डॉ दिनेश सिंह कँवर, डॉ सुनील चौहान, डॉ रूबी कपूर, डॉ शालिनी चौहान इत्यादि भी उपस्थित रहे।