फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पौष्टिक आहार का रखें ख्याल : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक व्यंजनों को करें भोजन में शामिल
विज्ञापन

बचत भवन में पोषण पखवाड़े पर कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला शिमला की ओर से शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में पोषण पखवाड़े के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ममता पाॅल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को बच्चों के सही पोषण की जानकारी देना है। कहा कि हम सभी को बच्चों के पौष्टिक आहार का ध्यान रखना चाहिए। हमारे पारंपरिक व्यंजन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहते हैं। इसका चलन अब कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें इन व्यंजनों को अपने भोजन में शामिल करना होगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व उपायुक्त ने पोषण पर आधारित प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। आरकेएमवी की प्रो. डाॅ. ज्योति शुक्ला ने पौष्टिक आहार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल शैल्जा सूद ने महिलाओं से संबंधित अधिनियमों की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गीत गाकर गोद भराई की रस्म को पूरा किया। इसके अलावा प्रांशी का केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


चित्रकला स्पर्धा में पूनम रही प्रथम
कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला स्पर्धा में पूनम ने पहला, तान्या ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। रेसिपी में शिमला शहरी को पहला, आरकेएमवी महाविद्यालय को दूसरा और शिमला शहरी को तीसरा स्थान देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पदशाल स्वयं सहायता समूह और इंद्रा स्वयं सहायता समूहों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें