फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचा सोलन, आरकेएमवी की हार

Thu, 04 Sep 2014 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएमवी में चल रही तीन दिवसीय इंटर कॉलेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमिफाइनल मुकाबलों में महिला वर्ग सोलन कॉलेज की टीम ने आरकेएमवी की टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


सीमा कॉलेज ने यूआईआईटी की टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। पुरुषों के वर्ग के सेमिफाइनल मुकाबले में संजौली कॉलेज ने रामपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सेमिफाइनल में हिमाचल प्रदेश विवि की टीम ने सोलन की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इस इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के वीरवार को होने वाले फाइनल मुकाबलों में महिला वर्ग में सोलन और सीमा कॉलेज के बीच टक्कर होगी। पुरुष वर्ग का फाइनल एचपीयू और संजौली कॉलेज की टीम के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे। कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने बताया कि इस इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 18 और महिला वर्ग की 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें